अल्ट्राटेक द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत विद्यालयों में विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन

अल्ट्राटेक सीमेट लिमिटेड, कुकुरदी सीमेंट वर्क्स के CSR विभाग एवं सहयोगी इकाई Mines Department के संयुक्त तत्वाधान में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत 10, 13 एवं 14 अक्टूबर 2026 को क्रमशः मिडिल स्कूल कुकरदी, मिडिल स्कूल ढनढनी एवं प्राथमिक शाला करमनडीह में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुकता विकसित करना तथा स्वच्छ भारत के संकल्प को सशक्त बनाना था।
अभियान के अंतर्गत तीनों विद्यालयों में विद्यार्थिों की रचनात्मक सहभागिता सुनिचित करने हेतु विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मिडिल स्कूल कुकुरदी में निबंध लेखन प्रतियोगिता, मिडिल स्कूल ढनढनी में स्लोगन लेखन प्रतियोगिता तथा प्राथमिक शाला करमनडीह में प्रश्नोतरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। सभी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कुकुरदी में आयोजित कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि गोपाल साहू एवं विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे। ढनढनी में प्रधान पाठक बालाराम धुव्र तथा शिक्षकों ने सहभागिता की, जबकि करमनडीह में प्रधान पाठक भागीरथी वर्मा एवं शिक्षको की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में Mines Department से हेमंत वर्मा (SH-Geology) एवं आशुतोष शुक्ला (Surveyor), Hospital Department से डॉ. आनंदिता बरुई, तथा CSR विभाग से राजेन्द्र कुशवाहा (SH-CSR) एवं दया वर्मा उपस्थित रहे। समी अतिथियों ने विद्यार्थियों को स्वच्छता, व्यक्तिगत स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक दायित्वों के महत्य के बारे में जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को अपने विद्यालय, घर एवं आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने का संकल्प दिलाया गया। वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं विकसित समाज की आधारशिला है। प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरुकता, रचनात्मक सोच एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। CSR विभाग एवं Mines Department के संयुक्त प्रयास से आयोजित यह अभियान विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच स्वच्छता के संदेश को प्रभावी रूप से प्रसारित करने में सफल रहा



