RO.NO. 01
छत्तीसगढ़भाटापारा

अमर शहीदों का त्याग और बलिदान सदैव याद रहेगा – इन्द्र साव

झीरम हत्याकांड के शहीदों को कांग्रेस भवन मे दी गई श्रद्धांजलि

भाटापारा– झीरम घाटी मे 13 वर्ष पूर्व नक्सलीयो द्वारा किये गए नरसंहार मे शहीद कांग्रेस पार्टी के तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शहीद नंदकुमार पटेल , शहीद विद्याचरण शुक्ल, बस्तर टाइगर शहीद महेन्द्र कर्मा शहीद उदय मुदलियार शहीद दिनेश पटेल शहीद योगेंद्र शर्मा सहित समस्त शहीदों वीर जवानों को कांग्रेस भवन मे श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गयी ।इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए विधायक इंद्र साव ने कहा कि 25 मई 2013 को झीरम घाटी में हमारे कांग्रेस के नेताओं की हत्या लोकतंत्र की आत्मा पर आघात था, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।

विधायक साव ने कहा लोकतंत्र एवं जनसेवा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों का त्याग और बलिदान सदैव याद रखा जाएगा।।श्री साव ने कहा कि 25 मई का वो दिन छत्तीसगढ़ के इतिहास का सबसे काला दिन था। झीरम घाटी में हुआ नक्सली हमला राज्य की राजनीति और लोकतंत्र की आत्मा पर सीधा हमला था। इस हमले में हमारे कई अनुभवी राजनेता और सुरक्षाबल के जवान वीरगति को प्राप्त हुए।

उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। हमें नक्सलवाद के खिलाफ सामाजिक एकजुटता और जनचेतना से संघर्ष करना होगा। वही बड़े दुर्भाग्य की बात है इतने बड़े हमले के बाद भी प्रदेश सरकार ने इसके जिम्मेवार नक्सलियों के खिलाफ आज तक कोई कार्यवाही नहीं कर पाई है।उन्होंने सभी शहीद नेताओं एवं जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सभी कांग्रेसजनों से उनके आदर्शों का पालन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस जनों ने शहीद नेताओं और वीर शहीद सुरक्षाकर्मियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर मौन श्रद्धांजलि दी ।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दिवाकर मिश्रा ने कहा यह दिन छत्तीसगढ़ कांग्रेस परिवार के लिए अत्यंत दुःखद एवं भावुक स्मृति का दिवस है, कांग्रेस जन इसे शहादत दिवस के रूप में मना रहे हैं।कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुशील शर्मा गणेश सिंह ध्रुव आलोक मिश्रा राजकुमार शर्मा चंद्र शेखर चक्रधारी, धनंजय तिवारी ठाकुर राम साहू,मुकेश साहू संजय बघेल, शैलेन्द्र अहिरवार,सचिन्द शर्मा,नवीन बख्श, शेष नारायण यदु,ओमप्रकाश यदु,पुनीत मानिकपुरी, मनमोहन कुर्रे,शशांक बंजारे विजय महिलांगे रामरतन डांडेकर कुंजू साहू रवि कुमार यादव गिरिराज चावड़ा लाला जैन सहित अनेक कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button