RO.NO. 01
छत्तीसगढ़बड़ी खबर

Accident : तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत

राजिम 06 जुलाई 2024: गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयानक थी कि कार की ठोकर से बाइक सवार युवक उछलकर 10 फीट दूर जा गिरा, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची.

यह हादसा फिंगेश्वर सूखा नदी के पास हुआ. इस हादसे में बाइक सवार फिंगेश्वर निवासी वीरेंद्र ध्रुव की मौत हो गई. वहीं बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. घटना के बाद कार चालक फरार हो गया है. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुटी है.

Share this
advertisement

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button