छत्तीसगढ़
दिल्ली दौरे पर CM विष्णुदेव साय, किन कार्यक्रमों में होंगे शामिल? जानें पूरा शेड्यूल

Ro no 03
रायपुर, 2 नवंबर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सोमवार को नई दिल्ली प्रवास पर रहेंगे। उनके दौरे को लेकर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 8:40 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से कार द्वारा स्वामी विवेकानंद विमानतल के लिए रवाना होंगे। वे सुबह 9 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री सुबह 9:45 बजे इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-2492 से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे। निर्धारित समय के अनुसार वे सुबह 11:50 बजे नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
दिल्ली पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे कार से छत्तीसगढ़ सदन के लिए रवाना होंगे और दोपहर 12:40 बजे वहां पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री का छत्तीसगढ़ सदन में आरक्षित कार्यक्रम निर्धारित है। वे दिल्ली प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ सदन में ही रात्रि विश्राम करेंगे।



