छत्तीसगढ़

पूरी शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी का 28 अक्टूबर को होगा रायपुर आगमन

रायपुर जल्द ही भारत हिन्दू राष्ट्र घोषित हो इस उद्देश्य से देश के अलग अलग स्थानों मे पूरी शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी अनवरत धर्म सभा और संगोष्ठी के माध्यम से लोगो को जागरूप कर रहे है।उनके द्वारा कहा गया है कि भारत देश साढ़े तीन वर्ष में हिन्दू राष्ट्र घोषित होगा और अन्य 52 देश भी अपने आप को हिन्दू राष्ट्र घोषित करेंगे जिसमे अब सिर्फ 2 वर्ष ही शेष बचे है।इस बार 28 अक्टूबर को शंकराचार्य भगवान का अचानक रायपुर का प्रवास बहुत ही विशेष होने जा रहा है।क्योंकि इसबार प्रदेश के संगठन की विशेष बैठक भी की जानी है।जिसमे शंकराचार्य जी के द्वारा संगठन के सभी लोगो को हिन्दू राष्ट्र बनाने में उन्हें किस प्रकार से योगदान देना है और हमारे चारों तरफ जो धीरे धीरे विप्लव पुर्ण जो वातावरण बनते जा रहा है इससे हमे कैसे निपटना है जैसे अन्य विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त होगा।28 अक्टूबर में शंकराचार्य जी के रायपुर आगमन की तैयारियों के विषय मे कल उनके आश्रम सुदर्शन संस्थानम में एक प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक रखी गई।जिसमे प्रदेश कार्यक्रम प्रभारी एवं आदित्यवाहनी के प्रदेश महामंत्री संदीप पाण्डेय जी ने शंकराचार्य जी के आगमन की और तैयारियों की जानकारी सभी से साझा की।बैठक में आनंदवाहनी वाहनी की प्रदेश अध्यक्ष श्री मती सिमा तिवारी ,पीठपरिषद के प्रदेश अध्यक्ष श्री नवनीत तिवारी,आदित्यवाहनी के प्रदेश अध्यक्ष श्री टिका राम साहू,विजय शर्मा बलौदा बाजार जिला अध्यक्ष,भोला शंकर तिवारी कवर्धा जिला अध्यक्ष,रोशन अवस्थी बिलासपुर जिला अध्यक्ष,उत्तम शर्मा रायपुर जिला अध्यक्ष,भूपेंद्र शास्त्री, मारुती शरण शर्मा,प्रकाश ठाकुर ,के एन मिश्रा,वंदना तिवारी,राजेश राजगढ़िया एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

कुछ और बड़ी ख़बरें

भाटापारा मिलावट पर अब तक कि बड़ी कार्रवाई, भाटापारा के दाल मिल के मालिक पर दाल में चमक बढ़ानें प्रतिबंधित स्टोन पाउडर की उपयोग करने पर 8 लाख रूपये का जुर्माना

भाटापारा के सिमगा में पकड़ाया लाखों रुपए का सट्टा….20 लाख के सट्टा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार सिमगा पुलिस की कार्यवाही

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button