छत्तीसगढ़

कोंडागांव में ITBP जवानों ने ‘राष्ट्र की एकता व अखण्डता’ की ली शपथ

कोंडागांव। कोंडागांव में राणा युद्धवीर सिंह आईटीबीपी डीआईजी के साथ हिमवीरों ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर ‘राष्ट्र की एकता व अखण्डता’ की शपथ ली। बता दें कि राष्ट्रीय एकता दिवस भारत के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के रूप में मनाया जाता है, जिन्होंने कई रियासतों को भारत संघ में शामिल होने के लिए राजी करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।वह भारत के लौह पुरुष और भारतीय गणराज्य के संस्थापक नेताओं में से एक के रूप में प्रसिद्ध हैं। साल 1947 में जब भारत को आजादी मिली, तो उस समय देश में 562 रियासतें हुआ करती थी, जिसमें से अधिकांश ने देश में कर वसूलने का ठेका लिया हुआ था। ऐसे में भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने रियासतों को भारत संघ में शामिल होने के लिए राजी किया था।

Share this
RO.NO. 13129/116

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button