
Ro no 03
भाटापारा:- भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के ग्राम खपराडीह में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो मोटरसाइकिल सवारों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल सवार ट्रक में जा घुसे, जिससे यह भीषण हादसा हुआ।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक एवं घायल भाटापारा के ग्राम आलेसुर के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे में घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र रेफर किया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही भाटापारा ग्रामीण थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और दुर्घटना के पीछे क्या कारण रहे, इसका पता पुलिस की जांच के बाद ही चल सकेगा।



