छत्तीसगढ़राजनीति

भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कुछ हुआ तो अंजाम भुगतने तैयार रहे कांग्रेस- अरुण साव

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा छत्तीसगढ़ में अपनी पराजय सुनिश्चित देखकर कांग्रेस पार्टी भाजपा कार्यकर्ताओं की टारगेट किलिंग के षड्यंत्र पर उतर आई है।….. भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रशासन के राजनीतिकरण के जरिए मौत के घाट उतारा जा रहा है।….. यह कोई इत्तेफाक नहीं है। सोची समझी सुनियोजित साजिश के तहत भाजपा के कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में पिछले 30 दिनो में भाजपा के 4 जुझारू संकल्पशील कार्यकर्ताओं की हत्या की गई है…..यह सीधे तौर पर राजनीतिक हत्या है और कांग्रेस की सरकार के संरक्षण में इस तरह की नृशंस हत्याएं हो रही हैं और कांग्रेस मौन है।कांग्रेस यह समझ चुकी है कि अब वह सत्ता से बाहर हो रही है तो पैर उखड़ते देख कांग्रेस के हाथ फूल गए हैं और वह बस्तर में चुनाव जीतने के लिए रक्तपात का सहारा ले रही है….कांग्रेस समझती है कि हिंसा में भाजपा के कार्यकर्ताओं की हत्या कराने से भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश कम हो जाएगा अथवा वह इस कांग्रेस प्रायोजित आतंक से भयभीत हो जाएंगे। कांग्रेस ऐसा समझती है तो वह गलतफहमी पाल कर बैठी है…… अरुण साव ने कहा घटनाक्रम देखने लायक है एक हत्या जगदलपुर में, एक नारायणपुर में ,एक बीजापुर में एक दंतेवाड़ा में हर जगह हत्याएं कर दहशत का माहौल बनाया जा रहा है….अरुण साव ने कहा ने कांग्रेस सरकार लगातार भाजपा कार्यकर्ताओं की सुरक्षा भी कम कर रही है ऐसे में यह बात और साफ हो जाती है कि यह टारगेट किलिंग है…..चुनाव में अपनी हार को देखते हुए कांग्रेस भाजपा कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या करवाकर छत्तीसगढ़ की राजनीति को कलंकित करने का काम कर रही है एक तरफ हत्या दूसरी तरफ झूठे मुकदमे और तीसरी तरफ जिला बदर करने के नोटिस जनता सब देख रही है हम चुनौती देना चाहते हैं कि कांग्रेस ने यह सब बंद नहीं किया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। आज पूरे प्रदेश में कांग्रेस द्वारा कराई जा रही रक्त पात की घटनाओं के विरोध में मशाल यात्रा निकाली जा रही है ऐसी हिंसक घटनाओं के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता का साथ आम जनता भी दे रही है।

Share this
RO.NO. 13129/116

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button