RO.NO. 01
अंतर्राष्ट्रीय

ईरान में तबाही का दौर जारी, अमेरिकी हमलों से कई शहर दहले; युद्ध ने पकड़ी रफ्तार

वाशिंगटन: मध्य पूर्व में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार गहराता जा रहा है। अमेरिकी सेना ने लगातार 11वीं रात ईरान पर नए हवाई हमले किए हैं। दोनों देशों के बीच दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्गों में शामिल हॉर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर तनाव बना हुआ है।

यूएस सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बुधवार को सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी कि अमेरिकी सैन्य बलों ने ईरान के खिलाफ एक नया अभियान चलाया है। कमांड के अनुसार, इन हमलों का उद्देश्य ईरान की उन क्षमताओं को कमजोर करना है, जिनसे वह क्षेत्र में व्यावसायिक जहाजरानी के लिए खतरा पैदा कर सकता है।

हालांकि, अमेरिकी सेना ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि हमले किन ठिकानों पर किए गए। यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान और तेज किया जा सकता है।

हॉर्मुज जलडमरूमध्य वैश्विक तेल आपूर्ति का एक बेहद अहम समुद्री मार्ग है। इस क्षेत्र में बढ़ता तनाव अंतरराष्ट्रीय व्यापार और ऊर्जा बाजारों पर भी असर डाल सकता है। दोनों देशों के बीच जारी सैन्य गतिविधियों पर दुनिया की नजर बनी हुई है।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button