RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

खाद की किल्लत को लेकर कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन, किसानों को खाद नहीं मिलने का लगाया आरोप

बलरामपुर  | बलरामपुर में आज खाद की किल्लत को लेकर कांग्रेस ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि किसानों को समय पर यूरिया खाद उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है, जिससे वे परेशान हैं।

जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले हुए इस प्रदर्शन में वन अधिकार पट्टा और खाद की कमी को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

रामानुजगंज लारंगसाय चौक पर आयोजित इस धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए और सरकार से तत्काल समाधान की मांग की।

Share this
advertisement

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button