RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अचानक पहुंचे भैंसामुड़ा, बच्चों संग खेला क्रिकेट—स्पोर्ट्स किट देने के निर्देश

जशपुरनगर, 3 मई 2026: मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय अपने जशपुर प्रवास के दौरान ग्राम भैंसामुड़ा में अचानक शासकीय प्राथमिक शाला चंदागढ़ के मैदान पहुंच गए। यहां बच्चों को क्रिकेट खेलते देख मुख्यमंत्री खुद को रोक नहीं पाए और मैदान में उतरकर उनके साथ क्रिकेट खेलने लगे।

मुख्यमंत्री ने बच्चों से आत्मीय संवाद करते हुए उनके खेल, पढ़ाई और स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। बच्चों के उत्साह को देखते हुए उन्होंने कलेक्टर को निर्देश दिए कि स्कूल के विद्यार्थियों को क्रिकेट किट और स्पोर्ट्स ड्रेस उपलब्ध कराई जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी बेहतर खेल सुविधाएं मिल सकें।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने मैदान में मौजूद खिलाड़ी प्रकाश ठाकुर से भी बातचीत कर उनके खेल अनुभव को जाना। वहीं, ग्राम पंचायत के सरपंच रोशन प्रताप सिंह से गांव के विकास कार्यों और आवश्यकताओं पर चर्चा करते हुए समग्र विकास के लिए जरूरी कदम उठाने के संकेत दिए।

मुख्यमंत्री का यह औचक दौरा प्रशासनिक समीक्षा के साथ-साथ बच्चों के साथ बिताए गए सहज पलों के कारण खास बन गया, जिससे ग्रामीणों में उत्साह और विश्वास का माहौल देखने को मिला।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button