मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज बलरामपुर दौरा संभावित, जन चौपाल में होंगे शामिल

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai का आज बलरामपुर जिले में संभावित दौरा प्रस्तावित है। यह दौरा लोक सुराज अभियान के तहत निर्धारित किया गया है, जिसके अंतर्गत मुख्यमंत्री ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर आम जनता से सीधे संवाद करेंगे।
सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान जिले के ग्रामीण इलाकों में आयोजित जन चौपाल में शामिल होकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे और उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देंगे।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री संयुक्त जिला कार्यालय में अधिकारियों की समीक्षा बैठक भी लेंगे, जिसमें जिले में चल रही विकास योजनाओं और प्रशासनिक कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।
मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम भी जिले में ही प्रस्तावित है।
दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं और सुरक्षा व्यवस्था सहित कार्यक्रम स्थलों पर विशेष इंतजाम किए गए हैं।



