RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

अल्ट्राटेक सीएसआर द्वारा सफल प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित

अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, कुकुरदी सीमेंट वर्कर्स के निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) विभाग द्वारा ग्रामीण महिलाओं एवं युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आयोजित सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया। यह प्रशिक्षण 1 मई 2026 से 31 जुलाई 2026 तक ग्राम सरकीपार स्थित महतारी सदन एवं ग्राम बनढनी के प्रशिक्षण केंद्र में संचालित किया गया।

तीन माह तक चले इस प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सिलाई-कढ़ाई एवं परिधान निर्माण से संबंधित व्यावहारिक एवं तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत 4 अगस्त 2026 को मुख्य परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें सफल प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान सीएसआर प्रमुख राजेंद्र कुशवाहा ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘कौशल विकास महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम है। प्रशिक्षण के माध्यम से प्राप्त यह कौशल प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने काअवसर प्रदान करेगा।

हमें विश्वास है कि सभी प्रशिक्षणार्थी अपने कौशल का उपयोग कर न केवल अपनी आय में वृद्धि करेंगी, बल्कि अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेंगी।”उन्होंने सभी सफल प्रशिक्षणार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा प्राप्त कौशल का उपयोग कर आत्मनिर्भर जीवन की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया।

यह सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास एवं सतत आजीविका संवर्धन की दिशा में अल्ट्राटेक सीएसआर की एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे तथा उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्त कराने में सीएसआर प्रमुख राजेंद्र कुशवाहा, दया वर्मा तथा अल्ट्राटेक संयंत्र प्रबंधन का विशेष योगदान रहा।

Share this
advertisement

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button