अल्ट्राटेक सीएसआर की आजीविका पहलः 10 जरूरतमंद परिवारों को मिले हाथ ठेले

अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, कुकुरदी सीमेंट वर्क्स के निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) विभाग द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 10 हाथ ठेलों का वितरण किया गया। यह पहल प्रबंधन के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में सतत आजीविका विकास एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए की गई।
कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम सेमहराडीह के 3. कुकुरदी के 4. ढनढनी के 2 तथा करमंडीह के 1 हितग्राही को
हाथ ठेला प्रदान किया गया। हाथ ठेलों के माध्यम से लाभार्थी छोटे व्यवसाय एवं स्वरोजगार गतिविधियों से जुड़कर नियमित आय अर्जित कर सकेंगे तथा अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुदृढ बना सकेंगे।
हाथ ठेला वितरण कार्यक्रम में ढनढनी उपसरपंच श्री भूपेन्द्र साहू, सरपंच प्रतिनिधि श्री रंजीत ध्रुव सहित ग्राम के गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने अल्ट्राटेक सीएसआर की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम ग्रामीण परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सकारात्मक कदम है।
इस अवसर पर सीएसआर प्रमुख राजेन्द्र कुशवाहा ने हितग्राहियों को संबोधित करते हुए कहा कि, ‘अल्ट्राटेक सीएसआर का उद्देश्य केवल सहायता प्रदान करना नहीं, बल्कि लोगों को आत्मनिर्भर बनाना है। हाथ ठेला
वितरण जैसी आजीविका संवर्धन पहलें जरूरतमंद परिवारों को सम्मानजनक रोजगार एवं नियमित आय अर्जित करने का अवसर प्रदान करती हैं। हमें विश्वास है कि सभी हितग्राही इस सहायता का सदुपयोग करते हुए अपने व्यवसाय को आगे बढाएंगे और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएंगे।
उन्होंने आगे कहा कि, ‘अल्ट्राटेक सीएसआर विभाग शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास एवं आजीविका संवर्धन जैसे क्षेत्रों में निरंतर कार्य कर रहा है। भविष्य में भी ऐसी जनहितकारी योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों को लाभान्वित किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि अल्ट्राटेक सीएसआर द्वारा आजीविका संवर्धन एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इससे पूर्व आसपास के 6 गांवों में 25 जरूरतमंद परिवारों को हाथ ठेले प्रदान किए जा चुके हैं। वर्तमान वितरण के साथ अब तक कुल 35 परिवार इस पहल से लाभान्वित हो चुके हैं। इस सहायता के माध्यम से लाभार्थी छोटे व्यवसाय स्थापित कर नियमित आय अर्जित कर रहे हैं तथा अपने परिवारों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ बना रहे हैं।
अल्ट्राटेक सीएसआर विभाग क्षेत्र के ग्रामीण समुदायों के सामाजिक एवं आर्थिक विकास हेतु निरंतर प्रयासरत है। विभाग द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण एवं आजीविका संवर्धन से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों का सफल संचालन किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है।
कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सीएसआर प्रमुख राजेन्द्र कुशवाहा एवं दया वर्मा का विशेष योगदान रहा।



