RO.NO. 01
देश

संसद के विशेष सत्र से पहले हलचल तेज, आज मोदी कैबिनेट में इन मुद्दों पर मंथन

Ro no 03

नई दिल्ली। संसद के विशेष सत्र से पहले केंद्र सरकार ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की अहम बैठक बुलाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में यह बैठक दोपहर 1 बजे सेवा तीर्थ में आयोजित होगी। बैठक में परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा होने की संभावना है। माना जा रहा है कि सरकार इन विधेयकों में कुछ संशोधनों पर विचार कर सकती है।

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में शामिल होने के लिए सभी केंद्रीय मंत्रियों को सूचना भेज दी गई है। इससे पहले बुधवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने मंत्रियों को संकेत दिया था कि सरकार जल्द ही संसद का विशेष सत्र बुला सकती है। उन्होंने सभी मंत्रियों को अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में उपलब्ध रहने और अपनी बाहरी यात्राएं टालने के निर्देश दिए थे।

महिला आरक्षण और परिसीमन पर सरकार की तैयारी

महिला आरक्षण विधेयक के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने का प्रावधान है। वहीं, परिसीमन के मुद्दे पर सरकार पहले भी संविधान संशोधन विधेयक संसद में पेश कर चुकी है। हालांकि, अप्रैल में लोकसभा में यह विधेयक आवश्यक दो-तिहाई बहुमत हासिल नहीं कर सका था।

उस समय विधेयक के पक्ष में 298 और विरोध में 234 वोट पड़े थे। संविधान संशोधन विधेयक पारित कराने के लिए दो-तिहाई बहुमत जरूरी होता है, लेकिन सरकार इस आंकड़े तक नहीं पहुंच पाई थी।

लोकसभा में समर्थन जुटाने की चुनौती

अप्रैल में विधेयक पारित नहीं होने के बाद अब राजनीतिक समीकरणों में बदलाव आया है। सूत्रों के मुताबिक, तृणमूल कांग्रेस के कुछ सांसदों के भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के साथ आने और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के कुछ सांसदों के एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल होने से लोकसभा में संख्याबल का समीकरण बदला है।

हालांकि, दो-तिहाई बहुमत के लिए अभी भी सरकार को पर्याप्त सांसदों का समर्थन जुटाना होगा। ऐसे में परिसीमन विधेयक को लेकर सरकार की रणनीति महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

दूसरी ओर, शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) और द्रमुक के सांसदों का समर्थन भी इस मामले में अहम हो सकता है। यदि इन दलों का रुख सरकार के पक्ष में रहता है, तो विधेयक के लिए जरूरी समर्थन जुटाने की राह आसान हो सकती है।

ऐसे में संसद के विशेष सत्र से पहले होने वाली मोदी कैबिनेट की बैठक पर सभी की निगाहें टिकी हैं। बैठक में होने वाली चर्चा और सरकार के अगले कदम से महिला आरक्षण तथा परिसीमन विधेयक की दिशा स्पष्ट हो सकती है।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button