स्वस्थ होकर लौटे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, मुख्यमंत्री साय ने दी शुभकामनाएं

रायपुर। दिल्ली से स्वास्थ्य लाभ लेकर छत्तीसगढ़ लौटे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हार्दिक अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उनके स्वस्थ होकर वापस लौटने पर प्रसन्नता जाहिर की और शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री साय ने अपने संदेश में कहा कि किरण सिंह देव की सकुशल वापसी भाजपा परिवार के लिए प्रसन्नता का क्षण है। उनके वापस लौटने से पार्टी कार्यकर्ताओं में उमंग और उत्साह का माहौल है।
उन्होंने कहा कि मां दंतेश्वरी के आशीर्वाद और प्रदेशवासियों की शुभकामनाओं से किरण सिंह देव पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर जनसेवा के संकल्प को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाएं, यही उनकी कामना है
https://x.com/vishnudsai/status/2102796988899295322
किरण सिंह देव के स्वास्थ्य लाभ के बाद प्रदेश वापसी से भाजपा कार्यकर्ताओं में भी खुशी का माहौल है। मुख्यमंत्री के संदेश के बाद पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से भी उनके शीघ्र पूर्ण स्वस्थ रहने की शुभकामनाएं दी जा रही हैं।



