RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

बलरामपुर में हाथियों का दल बना परेशानी: रामानुजगंज-सनावल मार्ग पर घंटों बाधित रहा यातायात

बलरामपुर । छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में रामानुजगंज-सनावल मुख्य मार्ग के रामपुर के पास हाथियों का एक दल सड़क पार करता दिखाई दिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कई घंटों तक यातायात प्रभावित रहा।

जानकारी के अनुसार, लगभग 22 हाथियों का यह दल पिछले करीब दो महीनों से क्षेत्र में डेरा जमाए हुए है और अलग-अलग इलाकों में लगातार विचरण कर रहा है। सोमवार को हाथियों का यह झुंड मुख्य सड़क पर आ गया, जिसके कारण आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।

हाथियों की मौजूदगी से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों को वन विभाग की टीम द्वारा सतर्क रहने और हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी जा रही है। विभाग की टीम लगातार हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, हाथियों का यह दल रामानुजगंज वन परिक्षेत्र में ही सक्रिय है और समय-समय पर आबादी वाले क्षेत्रों के करीब पहुंच जाता है। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए टीम लगातार निगरानी कर रही है और ग्रामीणों को अलर्ट किया गया है।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button