RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

ज्वेलरी शॉप में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर: बलरामपुर जिले में ज्वेलरी शॉप में चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, होली के दिन कुसमी क्षेत्र में ग्रामीण बैंक के सामने स्थित एक ज्वेलरी दुकान में शटर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर लिए गए थे। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज तथा डॉग स्क्वायड की मदद से आरोपी की तलाश की जा रही थी।

कुसमी पुलिस की सक्रियता के चलते आखिरकार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से चांदी की पायल, थाली सहित अन्य जेवरात बरामद किए हैं।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

 

Share this
advertisement

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button