RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

नरैया तालाब छठ घाट में व्रतियों ने सूर्य देव की प्रत्युषा किरण के बाद उषा किरण को दिया अर्घ्य

Ro no 03

रायपुर। “सूर्य उपासना के पर्व में डूबते सूर्य और उगते सूर्य को ही अर्घ्य इसलिए दिया जाता है क्योंकि, डूबते सूर्य में प्रत्युषा किरण होती है जो सूर्य देव की प्रथम पत्नि है, और उदीयमान सूर्य में उषा किरण होती है जो सूर्य देव की द्वितीय पत्नि है”

नरैया तालाब छठ घाट में 85 वर्षीय दादी अम्मा ने बताए छठ पूजा के अर्घ्य के मायने!

विश्व भर में आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ 4 दिनों के अपने अनुष्ठान के चौथे दिन आज प्रातः अर्घ्य के साथ पूर्ण हुआ। बहुत ही सुंदरता से सजे हुए घाट और व्यापक इंतजामों के साथ हजारों की भीड़ में टिकरापारा के नरैया तालाब में छठ व्रतियों ने अर्घ्य देकर पूजा संपन्न की, 5 दशक से अपनी शालीनता के साथ छठ पर्व आयोजन के लिए जाने जाना वाला नरैया तालाब छठ व्रतियों के साथ तालाब के चारों ओर मॉर्निंग वॉक के लिए आने वाले लोगों से भरा हुआ रहा।

आयोजन समिति के वीरेंद्र दुबे ने बताया कि अब नरैया तालाब घाट के चारों ओर मॉर्निंग वॉक करने बड़ी संख्या में लोग आते हैं, वे सब भी पूजा में शामिल होते हैं, समिति के परमवीर और सुमित सिंह ने बताया कि मॉर्निंग वॉक करने आए सभी आगंतुक श्रद्धा से प्रसाद लेते हैं और फिर भंडारे में भी बड़ी आत्मीयता से सम्मिलित होते हैं।

देवेंद्र दुबे और सौरभ शर्मा ने बताया कि दशकों से हो रही यहां छठ पूजा में कभी किसी को झगड़ते या कोई बाधा उत्पन्न करते नहीं देखा, सभी बड़े अपनेपन से आपसी सहमति से सारे अनुष्ठान पूर्ण करते हैं। समिति की ओर से बैठक व्यवस्था, टेंट और सजावट की व्यवस्था के साथ सभी जरूरी इंतजाम किये जाते हैं!

सभी छठ व्रतियों ने आज उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर छठ महापर्व का समापन किया ।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button