CG में 10वीं की स्टूडेंट का अपहरण फिर रेप,इंस्टाग्राम पर युवक ने की दोस्ती

Share this

बिलासपुर 22 नवम्बर 2022: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 16 साल की स्टूडेंट को अगवा कर रेप करने का मामला सामने आया है। छात्रा से युवक ने इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती की थी। इसके बाद दोनों आपस में बातचीत करने लगे थे। सोमवार की सुबह छात्रा स्कूल जाने निकली थी।

स्कूल जा रही लड़की से मिलने के लिए आरोपी आया और अपनी बाइक में बैठाकर चाचा के घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार 16 साल की लड़की तखतपुर में अपनी बुआ के घर में रहकर दसवीं कक्षा में पढ़ रही थी। रोज की तरह वह सोमवार की सुबह करीब सात बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। इसके बाद वह दोपहर तक घर नहीं लौटी, तब परेशान परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। लेकिन, उसका कुछ पता नहीं चला। घबराए परिजनों ने स्कूल और उसकी सहेलियों से भी जानकारी जुटाई। तब भी वह नहीं मिली।

बाइक में छोड़कर भाग गया युवक

बेटी के लापता होने से परेशान घरवाले और रिश्तेदार लड़की की तलाश कर रहे थे, तभी दोपहर बाद शाम होने से पहले ही तखतपुर क्षेत्र के राजपुर निवासी आरोपी ने पीड़ित को अपनी बाइक से लेकर आया और उसे छोड़कर भाग निकला।

परिजनों को बताई आपबीती, तब ले गए थाना

लड़की को घर आते देखकर परिजनों ने राहत की सांस ली। उसने पूछताछ में पूरी घटना की जानकारी दी। उसने बताया कि आरोपी ने उसे अपनी बाइक से अपने गांव ले गया, जहां अपने चाचा के घर में उसने उसके साथ गलत काम किया। मामला सामने आने पर परिजन लड़की को लेकर थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया।

इंस्टाग्राम से हुई थी दोस्ती, युवक से बातचीत करती थी छात्रा

पुलिस की पूछताछ में छात्रा ने बताया कि कुछ समय पहले ही उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए लड़के से हुई थी। इसके बाद दोनों आपस में बातचीत करते थे। सोमवार की सुबह वह बिना बताए मिलने के लिए आ गया। तब वह स्कूल जाने के लिए निकली थी। उसने अपनी बाइक से घुमाने की बात बोला और अपने चाचा के घर ले गया। वह लड़के की हरकतों का विरोध करती रही। पर वह एक नहीं सुना।

प्रदेश में रेप की कई घटनाएं सामने आई थीं..

दुर्ग जिले में 21 दिन पहले नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया था। आरोपी युवक ने लड़की से इंस्टाग्राम में दोस्ती की थी। फिर दोनों के बीच प्यार हुआ था।बाद में युवक उसे अपने साथ भगा ले गया और उससे रेप किया। जिसकी शिकायत परिजनों ने पुलिस से की थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर प्यार और रेप

इस केस में लड़की के परिजनों ने शिकायत की थी। परिजनों ने बताया कि 17 अक्टूबर से हमारी बेटी लापता थी। उसका कुछ पता नहीं चल रहा । इसी शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया था और मामले की जांच कर रही थी। जांच में ही पुलिस को पता चला कि लड़की का मुंगेली के लोरमी निवासी नीरज माथुर से संपर्क(19) था। दोनों बातचीत किया करते थे।

इसी आधार पर पुलिस ने नीरज की तलाश शुरू की और उसके लोरमी इलाके के घर में दबिश दी। जहां उसके साथ पीड़ित लड़की मिली। तब पुलिस ने नीरज को हिरासत में लिया और लड़की को वहां से लाकर परिजनों को सौंपा। इसके बाद पुलिस ने लड़की से पूछताछ की। जिसमें लड़की ने बताया नीरज उसे शादी करने का वादा करके ले गया था। मगर शादी नहीं की और 17 अक्टूबर के बाद से लगातार उससे रेप कर रहा था।

फेसबुक में दोस्ती, वॉट्सऐप पर चैटिंग और रेप

रायगढ़ जिले में एक दिन पहले ही युवती से रेप का मामला सामने आया था। युवती की फेसबुक में युवक से दोस्ती हुई थी। जिसके बाद वॉट्सऐप पर चैटिंग शुरू हो गई। इसके बाद युवक ने लड़की से कई बार शारीरिक संबंध बनाया। मगर बाद में कहने लगा नहीं करूंगा शादी। मैं किसी और लड़की से प्यार करता हूं। जिसके बाद मामला थाने पहुंचा है और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है।

इस केस में युवती ने शिकायत की थी। उसने अपनी शिकायत में बताया कि 4 साल पहले उसकी दोस्ती धरमजयगढ़ के दीपक भगत(26) से हुई थी। दोस्ती के बाद हम लोग काफी बातें किया करते थे। बाद में हमारे बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। मैं उस वक्त कॉलेज में पढ़ रही थी।