छत्तीसगढ़
बलरामपुर में सागौन जंगल में भीषण आग, तेजी से फैलती लपटों से हड़कंप

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के सागोन (सागौन) के जंगल में भीषण आग लग गई है। आग की लपटें तेजी से फैलती जा रही हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है।
जानकारी के अनुसार, आग लगने से जंगल में मौजूद कीमती सागौन सहित अन्य पेड़ों को भारी नुकसान पहुंच रहा है। तेज हवा के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है।
सबसे चिंताजनक बात यह है कि यह जंगल राजपुर वन परिक्षेत्र के रेंज कार्यालय से मात्र लगभग 300 मीटर की दूरी पर स्थित है, जिसके चलते खतरा और भी बढ़ गया है।
वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के प्रयास में जुटी हुई है, लेकिन आग लगातार फैलती जा रही है। घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।



