RO.NO. 01
राज्य

मौसम का बदला मिजाज: कई जिलों में बारिश, 28 तक अलर्ट जारी

डेस्क: पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम को लेकर नया अपडेट सामने आया है। पिछले दो दिनों से बारिश न होने के कारण तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार 23 मार्च को राज्य के करीब 11 जिलों में हल्की बारिश हो सकती है, हालांकि फिलहाल किसी भी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है।

तापमान के आंकड़ों पर नजर डालें तो रूपनगर में अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि चंडीगढ़ में पारा 28.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में दिन के तापमान में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा और बठिंडा सहित कई जिलों में छिटपुट बारिश के आसार हैं। विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि 23, 25, 26 और 28 मार्च को प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

इसके साथ ही अगले चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में करीब 4 से 7 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने का अनुमान है। इसके बाद तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा और मौसम स्थिर रहने की संभावना है।

मौसम विभाग का कहना है कि 24 मार्च को पूरे राज्य में मौसम साफ रह सकता है। इसके बाद 25 और 26 मार्च को पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस समय क्षेत्र में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण ऊपरी वायुमंडल में हलचल बनी हुई है। वहीं 26 मार्च के आसपास एक और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत, विशेषकर पंजाब में असर डाल सकता है, जिससे बादल छाने और हल्की बारिश होने के आसार हैं।

 

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button