अन्य खबरेंछत्तीसगढ़बड़ी खबरराज्य

छत्तीसगढ़: कवर्धा जिला पंचायत चुनाव के नतीजे घोषित, विजयी प्रत्याशियों को मिला निर्वाचन प्रमाण पत्र, देखें जीत के अंतर सहित पूरी सूची

कवर्धा। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, जिला पंचायत चुनाव 2025 के तहत पंडरिया और बोड़ला के निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 01 से 08 तक के मतों का सारणीकरण कर आधिकारिक परिणाम घोषित किए गए। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में जिला कार्यालय के सभाकक्ष में यह प्रक्रिया पूरी की गई। परिणाम घोषित होने के बाद जिला पंचायत सीईओ एवं रिटर्निंग अधिकारी अजय कुमार त्रिपाठी ने विजयी प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किए।

मतदान और सारणीकरण प्रक्रिया

जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दो चरणों में मतदान हुआ था। पहला चरण 17 फरवरी और दूसरा चरण 20 फरवरी को संपन्न हुआ। इसके तहत 20 फरवरी को विकासखंड कवर्धा और सहसपुर लोहारा के 06 जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्रों का सारणीकरण किया गया था, जबकि 23 फरवरी को पंडरिया और बोड़ला के 08 जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्रों के मतों की गणना के बाद परिणाम घोषित किए गए।

विजयी और द्वितीय स्थान प्राप्त प्रत्याशी

क्षेत्र क्रमांक विजयी प्रत्याशी प्राप्त मत द्वितीय स्थान प्राप्त प्रत्याशी प्राप्त मत जीत का अंतर
01 दीपा पप्पु धुर्वे 13,704 राधा ललित धुर्वे 6,060 7,644
02 अन्नपूर्णा रामगोपाल चंद्राकर 19,039 उत्तरादेवी गोकुल साहू 13,428 5,611
03 रामकुमार भट्ट 16,962 सुधांशु बघेल 15,441 1,521
04 राजेश्री घृतलहरे 26,985 रेखा रामायण कुर्रे 8,284 18,701
05 पूर्णिमा मनिराम साहू 21,402 राधा नारद चंद्रवंशी 11,236 10,166
06 ललिता रूप सिंह धुर्वे 12,216 जगनी कामू बैगा 12,142 74
07 गंगाबाई लोकचंद साहू 20,459 गीता राजू पटेल 12,349 8,110
08 राजकुमार मेरावी 13,582 प्रभाती मरकाम 12,168 1,414
09 सुमित्रा विजय पटेल 18,904 अनुसुइया भुनेश्वर पटेल 13,806 5,098
10 कैलाश चंद्रवंशी 21,213 प्रदीप चंद्राकर 8,645 12,568
11 वीरेंद्र साहू 14,673 दिनेश चंद्रवंशी 12,476 2,197
12 रोशन दुबे 15,724 मोहित सिंह 7,745 7,979
13 राजकुमारी राजेंद्र साहू 12,022 सुमन मोहित सिंह 11,028 994
14 ईश्वरी साहू 14,816 कलीम भाई 9,771 5,045

इस अवसर पर अपर कलेक्टर नरेन्द्र पैकरा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी गीता रायस्त, उपसंचालक राज तिवारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी गजेन्द्र साहू, रश्मि दुबे, एमके गुप्ता सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button