छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के युवा लिखेंगे प्रधानमंत्री को पत्र :आकाश शर्मा

छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता पीएम मोदी को चिठ्ठी लिखकर 3 सवाल पूछेंगे। जिनमें सबसे पहले अडाणी ने अब तक बीजेपी को कितने करोड़ का फंड दिया है? दूसरा आपके आधिकारिक विदेश दौरे के बाद अडाणी को कितने ठेके मिले? वहीं तीसरे सवाल पर लिखा है कि कृपया हमें भी वह सूत्र बताएं जिनकी बदौलत आपका प्रिय मित्र दुनिया में 609 स्थान से 8 सालों में दूसरे सबसे धनी व्यक्ति बना?प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने दी जानकारी प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया है कि जिस प्रकार देश में आज लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है। इसका एक उदाहरण हमारे नेता राहुल गांधी जब भी संसद में अडाणी को लेकर सवाल पूछते थे तो उनके माइक को बंद कर दिया जाता था और उन्हें बोलने नहीं दिया जाता था। अब एक झूठे मामले में फंसा कर राहुल गांधी की सदस्यता भी रद्द कर दी गई। आज प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा एक अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 90 विधानसभाओं में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी युवाओं के पास जाकर उनके नाम नंबर के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर तीन सवाल पूछेंगे और 90 विधानसभाओं में एक लाख से अधिक पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे जाएंगे यह अभियान 25 दिनों तक पूरे प्रदेश में चलेगा।प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा खनिज विभाग अध्यक्ष गिरीश देवांगन प्रदेश प्रवक्ता धनंजय ठाकुर प्रदेश महामंत्री अनिमेष सिंह महासचिव भावेश शुक्ला प्रदेश समन्वयक तुषार गुहा मुख्य समन्वयक शान मोहम्मद प्रदेश सचिव अमिताभ घोष प्रीति सिंह संभाग संयोजक लक्षित तिवारी विधानसभा उपाध्यक्ष अजय साहू आदि।।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button