छत्तीसगढ़

ट्रेन से कटा युवक, शरीर के 2 टुकड़े हुए,हाथ में बने टैटू में लिखा है- I LOVE U रिक्कू

जांजगीर-चांपा 24 नवम्बर 2022: जांजगीर जिले में एक युवक ने ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली है। ट्रेन से कटने के कारण उसके शरीर के 2 टुकड़े हो गए। लाश क्षत विक्षत हालत में मिली है। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है।

बुधवार सुबह ग्राम लटिया से होकर गुजरी रेल लाइन लटिया केबिन के पास एक युवक का शव मिला। घटना बीती रात की बताई जा रही है। वहां काम करने वाले कर्मचारियों ने उसका शव देखा था। जिसके बाद स्टेशन मास्टर को इस बात की सूचना दी गई। तब उसने रेलवे पुलिस और अकलतरा पुलिस को सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को देखा।

पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची। तब शव के 2 टुकड़े मिले। हाथ में टैटू बना हुआ था। उसमें लिखा था I LOVE U रिक्कू, दूसरे हाथ में लिखा था मॉम-डैड। इस पर पुलिस ने आस-पास उसके बारे में जानकारी जुटाई। मगर उसका कुछ पता नहीं चल सका है। आस-पास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। लेकिन उसके बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

Share this
RO.NO. 13129/116

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button