RO.NO. 01
छत्तीसगढ़भाटापारा

आरक्षण काउंटर से टिकट बुक कराने वालों को भी मिलेगा यात्रा बीमा, 27 अक्टूबर से सुविधा शुरू

डिजिटल भुगतान और वैध मोबाइल नंबर अनिवार्य, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के तीनों मंडलों में मिलेगी सुविधा

Ro no 03

भाटापारा। यात्रियों की सुविधा और यात्रा के दौरान वित्तीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने आरक्षण काउंटरों (पीआरएस) से आरक्षित टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को भी यात्रा बीमा की सुविधा देने की पहल की है। यह सुविधा 27 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी।

इस सुविधा के तहत आरक्षण काउंटर से टिकट बुक कराने वाले यात्री निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार यात्रा बीमा का विकल्प चुन सकेंगे। इसके लिए टिकट बुकिंग के समय डिजिटल माध्यम से भुगतान करना और वैध मोबाइल नंबर उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा।

यात्रा बीमा के अंतर्गत रेल दुर्घटना या पॉलिसी में निर्धारित आकस्मिक घटनाओं की स्थिति में मृत्यु, स्थायी पूर्ण दिव्यांगता, स्थायी आंशिक दिव्यांगता, दुर्घटना के कारण अस्पताल में भर्ती होने पर चिकित्सा खर्च तथा पार्थिव शरीर के परिवहन के लिए बीमा सुरक्षा का प्रावधान है।बीमा राशि, लाभ और दावों का निपटान संबंधित बीमा कंपनी की पॉलिसी में निर्धारित नियमों एवं शर्तों के अनुसार किया जाएगा।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर, रायपुर और नागपुर मंडलों के आरक्षण काउंटरों से टिकट बुक कराने वाले यात्री निर्धारित नियमों एवं शर्तों के तहत इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button