बड़ी खबर

इस बार खास होगा छत्तीसगढ़ का स्थापना दिवस, जिला मुख्यालयों में आयोजन के साथ शुरू होगी धान खरीदी…

रायपुर 27 अक्टूबर 2022: छत्तीसगढ़ का स्थापना दिवस इस बार खास रहने वाला है। एक ओर एक नंवबर को जहां जिला मुख्यालयों में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर प्रदेशभर के खरीदी केंद्रों में धान की खरीदी शुरू होगी।

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर 1 नंवबर सभी जिला मुख्यालयों में होने वाले एक दिवसीय कार्यक्रम में स्थानीय कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। आयोजन के संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश जारी किया है। कार्यक्रम स्थल पर विभागीय प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विभागों में विशेष उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा. इसके साथ राज्य शासन की महत्वपूर्ण और सफल योजनाओं का भी प्रदर्शन किया जाएगा।

इसके साथ ही एक नवंबर से प्रदेश में धान खरीदी की शुरुआत होगी। इस संबंध में मुख्य सचिव अमिताभ जैन आज सभी जिला कलेक्टरों की बैठक लेंगे। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए दोपहर 2 बजे से बैठक शुरू होगी। इस दौरान धान खरीदी के साथ ही फसल कटाई प्रयोग की तैयारी, पंचायतों में सॉलिट वेस्ट मैनेजमेंट की कार्ययोजना और प्रगति, साथ ही नगरीय प्रशासन विभाग के कई मुद्दों पर चर्चा होगी।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button