
भाटापारा: गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा, भाटापारा में अकाल पुरख की फौज, बलौदाबाजार इकाई द्वारा विशाल शब्द कीर्तन प्रतियोगिता 2026 का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए अमरजीत सिंह सलूजा ने बताया कि प्रतियोगिता में भाटापारा, बलौदाबाजार, नवागढ़, बेमेतरा, तखतपुर, डोंगरगढ़ एवं पिथौरा सहित विभिन्न क्षेत्रों से बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस आयोजन को सफल बनाने में अकाल पुरख की फौज की प्रदेश सलाहकार समिति सदस्य अमरजीत सिंह सलूजा, अध्यक्ष सरदार बलवंत सिंह सलूजा, शहर अध्यक्ष रविंद्र सिंह चावला (राजा भैया), गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के प्रधान मनमहेंद्र सिंह चावला, सचिव बेअंत सिंह खालसा, संरक्षक राजा गुंबर एवं हरभगवान गुंबर सहित पूरी टीम का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम के जजमेंट पैनल में भाटापारा से निशु सलूजा तथा बेमेतरा से जगजीत सिंह और जसविंदर सिंह उपस्थित रहे। विशेष बात यह रही कि जजमेंट पैनल के निर्णय को सभी प्रतिभागियों एवं समाजजनों ने सहर्ष स्वीकार किया तथा उनकी निष्पक्षता की खुलकर सराहना की।

कार्यक्रम का संचालन श्वेता सेठी एवं शीतल सलूजा द्वारा किया गया। प्रतिभागियों को व्यवस्थित रूप से मंच पर प्रस्तुत करने, जजमेंट पैनल के समन्वय और कार्यक्रम को अनुशासित एवं आकर्षक स्वरूप देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
बेमेतरा से वीर जसपाल सिंह सलूजा, प्रतापल सिंह छाबड़ा एवं जसपाल सिंह चावला विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं नवागढ़ से जयनी जी एवं गुरदीप सिंह ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की गई—ग्रुप A (6 से 12 वर्ष) एवं ग्रुप B (13 से 21 वर्ष)।
ग्रुप A में प्रथम स्थान जपनूर कौर खुराना (नवागढ़), द्वितीय स्थान नीरत कौर खुराना (नवागढ़) तथा तृतीय स्थान निरवैर कौर मक्कड़ (तखतपुर) एवं लवलीन कौर खुराना (नवागढ़) को मिला।
ग्रुप B में प्रथम स्थान गुरबानी कौर छाबड़ा (डोंगरगढ़), द्वितीय स्थान रसलीन कौर सलूजा (भाटापारा) एवं तृतीय स्थान पैज कौर खुराना (नवागढ़) ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। अंत में अमरजीत सिंह सलूजा, बलौदाबाजार इकाई द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सभी सहयोगियों, अभिभावकों, संगत एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।



