छत्तीसगढ़देश

छह लोग झुलसे, तीन की हालत गंभीर “बिलासपुर के स्टील पावर प्लांट” में हुआ बड़ा हादसा

Share this

बिलासपुर : मस्तूरी क्षेत्र के पाराघाट स्थित राशि स्टील एंड पावर प्लांट में शुक्रवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। हादसे में प्लांट के छह कर्मचारी झुलस गए हैं। इनमें से तीन की हालत गंभीर है। झुलसे कर्मचारियों को व्यापार विहार स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर प्लांट प्रबंधन ने हादसे की सूचना पुलिस को नहीं दी है। वहीं, पुलिस मामले की जानकारी होने के बाद जांच के लिए शिकायत का इंतजार कर रही है।मस्तूरी के पाराघाट स्थित राशि पावर प्लांट में शुक्रवार की सुबह कर्मचारी काम पर लगे हुए थे। ठेकेदार के कर्मचारी एक गर्म लोहे के टैंक को काटने में जुटे हुए थे। इसी दौरान टैंक में ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में काम कर रहे जितेंद्र बंजारे, दाउ सिंह ध्रुव, दिनेश सोनी, दिनेश वर्मा, अजय टंडन और दीपक वर्मा झुलस गए। इनमें दाउ ध्रुव, दीपक और दिनेश की हालत गंभीर है।