RO.NO. 01
छत्तीसगढ़भाटापारा

भाटापारा में एसडीएम की दबिश: महालक्ष्मी फालूदा फैक्ट्री में 6 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त, बिरयानी सेंटर से भी सिलेंडर पकड़ा

भाटापारा: आज दिनांक 16 मार्च 2026 को भाटापारा के लालबहादुर शास्त्री वार्ड स्थित महालक्ष्मी फालूदा फैक्ट्री में एसडीएम श्यामा पटेल के नेतृत्व में राजस्व एवं खाद्य विभाग की टीम ने दबिश दी। कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग करते हुए पाया गया।

निरीक्षण के दौरान फैक्ट्री में 6 नग घरेलू एलपीजी सिलेंडर व्यावसायिक उपयोग में पाए जाने पर अधिकारियों द्वारा जप्ती की कार्रवाई की गई। इसके अलावा बस स्टैंड चौक स्थित दादा भाई बिरयानी सेंटर से भी 1 नग घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग नियमों के विरुद्ध है। इस मामले में द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण विनियमन) आदेश 2000 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है।

प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में भी हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button