RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

सरस्वती शिशु मंदिर पलारी का प्रदेश में शानदार प्रदर्शन, जियासु वर्मा ने 12वीं में 98.60% अंक हासिल कर किया टॉप

बलौदाबाजार-भाटापारा/पलारी:छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में सरस्वती शिशु मंदिर पलारी, संकुल पलारी, ब्लॉक पलारी, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा ने शानदार सफलता हासिल की है।

विद्यालय के छात्र जियासु वर्मा, पिता नरेंद्र कुमार वर्मा ने 98.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।


जियासु वर्मा की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार, शिक्षकगण एवं परिजनों में खुशी का माहौल है। छात्र की सफलता पर विद्यालय प्रबंधन ने इसे अनुशासन, नियमित अध्ययन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया।

क्षेत्रवासियों ने भी जियासु वर्मा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस सफलता से पलारी क्षेत्र में शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल और मजबूत हुआ है।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button