बड़ी खबर
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, लाखों छात्रों का इंतजार खत्म…

रायपुर : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाईस्कूल (10वीं) और हायर सेकेंडरी (12वीं) मुख्य परीक्षा 2026 के परिणाम आज जारी कर दिए गए हैं। इसके साथ ही प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो गया।
परीक्षा और रिजल्ट में देरी की वजह
इस वर्ष बोर्ड परीक्षाएं 20-21 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चली थीं। पहले परिणाम 15 अप्रैल तक जारी होने की संभावना थी, लेकिन 12वीं के हिंदी पेपर लीक होने के बाद 10 अप्रैल को पुनः परीक्षा आयोजित करनी पड़ी, जिसके चलते रिजल्ट जारी होने में देरी हुई।
कितने छात्रों ने दी परीक्षा
कक्षा 10वीं: 3,20,535 विद्यार्थी पंजीकृत
कक्षा 12वीं: 2,45,785 विद्यार्थी शामिल
ऐसे देखें अपना रिजल्ट
छात्र अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स
cgbse.nic.in
results.cg.nic.in
पर जाकर देख सकते हैं।
स्टेप्स:
- होमपेज पर “CGBSE Class 10 Result 2026” या “CGBSE Class 12 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- स्क्रीन पर मार्कशीट दिखाई देगी, इसे डाउनलोड/प्रिंट कर लें।
SMS से भी देखें रिजल्ट
- 12वीं के लिए: CG12 + रोल नंबर टाइप कर 56263 पर भेजें
- 10वीं के लिए: CG10 + रोल नंबर टाइप कर 56263 पर भेजें



