छत्तीसगढ़

नशे में लड़कियों ने किया जमकर हंगामा,पुलिस भेजेगी नोटिस

रायपुर 14 नवम्बर 2022: रायपुर के हाईवे में लड़कियों के हंगामे का एक वीडियो सामने आया है। इसमें यु‌‌वतियां कुछ लोगों के साथ बहस करती दिखाई दे रही हैं। लड़कियों के साथ कुछ लड़के भी मौजूद हैं जो हाथापाई पर करते नजर आए। वीडियो वीआईपी चौराहे के पास का बताया जा रहा है।

वीआईपी चौक पर एक पान दुकान के बाहर काले रंग की एक्सयूवी गाड़ी से लड़कियां उतरी और कुछ लोगों से बहस करने लगी। स्थानीय लोगों ने बताया कि लड़कियां नशे में थी और गाली गलौच कर रही थी।बताया जा रहा है कि लड़कियों के साथ कुछ युवक भी थे। घटना शनिवार देर रात की है जिसका वीडियो अब सामने आया है। लड़कियां वीआईपी रोड के आस-पास किसी पब से पार्टी करके लौट रही थी तभी यह विवाद खड़ा हो गया।

दुकानदार ने गाड़ी पार्किंग को लेकर टोका और इसी बात पर लड़कियां बहस करने लग गई। कुछ देर तक हंगामा चला। लोगों की भीड़ जुट गई और उसके बाद लड़कियां कार में सवार होकर फरार हो गई। हंगामा बढ़ने की वजह से स्थानीय लोगों ने पुलिस को खबर दे दी थी।

नोटिस भेजेगी पुलिस

हंगामे की खबर मिलने के बाद तेलीबांधा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि तब तक लड़कियां जा चुकी थी आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर लड़कियों की गाड़ी का पता चला है, जिसके आधार पर अब लड़कियों को नोटिस भेजकर पुलिस तलब कर सकती है। इससे पहले भी व्यक्ति रोड के कई होटलों के बाहर देर रात पार्टी के बाद लड़के-लड़कियां बाहर आकर एक दूसरे से मारपीट और गाली-गलौज करते हुए कैमरे में कैद हो चुकी हैं।

प्रदेश में पहले भी इस तरह के मामले आ चुके हैं सामने..

9 दिन पहले जगदलपुर में गर्लफ्रेंड की बेवफाई पर पीजी कॉलेज के 2 छात्रों और उनके दोस्तों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। कॉलेज कैंपस के बाहर ये पूरा विवाद हुआ जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। बताया जा रहा है कि, एक लड़की कॉलेज के 2 अलग-अलग लड़कों से बातचीत करती थी। इस बात का पता पहले बॉयफ्रेंड को चला। जिसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर दूसरे की पिटाई कर दी। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक

कॉलेज छात्रों के दो गुटों के बीच शुक्रवार को मारपीट हुई थी, जिसका वीडियो जमकर वायरल हुआ था। मारपीट करने वाले दोनों गुटों के छात्र फर्स्ट ईयर के हैं। इनमें से कुछ धरमपुरा इलाके के तो कुछ आस-पास के क्षेत्र के रहने वाले हैं। 21 सेकेंड के इस वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस तरह से छात्र एक दूसरे पर लात-घूंसे चला रहे हैं। एक-दूसरे को पटक-पटकर कर मार रहे हैं। यह पूरा माजरा कॉलेज कैंपस के बाहर का बताया जा रहा है।

रायपुर में भी हुई थी गर्ल्स फाइट…

कुछ महीने पहले रायपुर में भी लड़कियों का एक दूसरे के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया था । सुभाष स्टेडियम के पास हुई इस घटना को कुछ लोगों ने मोबाइल पर इसे कैद कर लिया। लड़कियां एक दूसरे को गालियां देती और मारपीट करती नजर आ रही थीं।

दोनों लड़कियों पर एक-दूसरे के खिलाफ इस कदर गुस्सा सवार था कि वह एक-दूसरे को पीटने पर आमादा थीं। मौके पर दो युवक भी मौजूद थे, जो इन्हें छुड़ा रहे थे। मगर दोनों युवकों को लड़कियों को छुड़ाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

करीब 1 घंटे तक सुभाष स्टेडियम के ऊपरी हिस्से में यह हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। नीचे प्रैक्टिस कर रहे खिलाड़ियों ने भी तमाशा देखा। लड़कियों के बीच आपसी विवाद ने इस कदर हालात बिगाड़ दिए कि दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। आपसी विवाद की वजह से बात करने दोनों लड़कियां सुभाष स्टेडियम के ऑडियंस गैलरी में पहुंची थी। यहां दोनों के बीच बहस बढ़ गई और बात हाथापाई तक जा पहुंची । इस मामले में कोई पुलिस से कोई शिकायत नहीं की गई। मगर यह घटना शहर में चर्चा का विषय बनी हुई थी।

Share this
RO.NO. 13129/116

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button