छत्तीसगढ़
राज्यपाल रमेन डेका से मिलीं PSC अध्यक्ष रीता शांडिल्य, 25वां वार्षिक प्रतिवेदन सौंपा

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की अध्यक्ष रीता शांडिल्य ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग की 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक की अवधि का 25वां वार्षिक प्रतिवेदन राज्यपाल को सौंपा।

मुलाकात के दौरान आयोग की विभिन्न गतिविधियों और कार्यों से संबंधित वार्षिक प्रतिवेदन राज्यपाल को प्रस्तुत किया गया। यह प्रतिवेदन आयोग की ओर से निर्धारित अवधि में किए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत करता है।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के सदस्य डॉ. प्रवीण वर्मा, डॉ. सरिता उइके, संतकुमार नेताम, डी. राहुल वेंकट, चंद्र कुमार अजगले, एच.एल. ध्रुव एवं लीना कोसम उपस्थित रहे।



