RO.NO. 13129/116
छत्तीसगढ़

जिला स्तर युवा महोत्सव का आयोजन आज से

बलौदाबाजार,29 नवम्बर 2022: कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में जिला स्तर छत्तीसगढ़ युवा उत्सव 2022-23 का आयोजन नगर भवन बलौदाबाजार में 30 नवम्बर 2022 को की गई है। जिसमें पांच विकासखंड की टीमें भाग लेंगी। राज्य के प्रत्येक जिले से युवाओं को सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने एवं उनकी प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से वृहद स्तर पर आयोजन किया जा रहा है।

खेल में भाग लेने के लिए 15 से 40 वर्ष तक एवम् 40 वर्ष से अधिक आयु निर्धारित की गई है। युवा वर्ग में आयोजित की जाने वाली विधायें लोकनृत्य, लोकगीत, एकांकी नाटक (हिंदी भाषा, छत्तीसगढ़ी भाषा), शास्त्रीय गायन (हिंदुस्तानी, कर्नाटक शैली), सितार वादन, बांसुरी वादन, तबला वादन, वीणा, मृदंगम, हारमोनियम (शास्त्रीय वादन) गिटार (भारतीय,पाश्चात्य शैली), मणिपुरी (शास्त्रीय नृत्य), ओड़िशी शास्त्रीय नृत्य),भरतनाट्यम(शास्त्रीय नृत्य) कत्थक, (शास्त्रीय नृत्य), कुचीपुड़ी ,शास्त्रीय नृत्य) तात्कालिक भाषण शामिल है।

इसके साथ ही उपरोक्त विधाओं के अतिरिक्त निम्नांकित विधाएं भी शामिल होगी जिसमें सुआ, पंथी नृत्य, करमा नाचा, सरहुल, बस्तरिहा लोकनृत्य, राउत नाचा, फुगड़ी, भौंरा, गेड़ी दौड़, पारम्परिक वेशभूषा, फूड फेस्टिवल, चित्रकला (छत्तीसगढ़ के लोक संस्कृति के चित्रण के आधार पर), वाद विवाद (तात्कालिक एवम् समसामयिक विषयक), क्विज, निबंध, कबड्डी (महिला एवं पुरुष) खो- खो (महिला एवं पुरुष) शामिल है। उक्त प्रतियोगिता में विकासखंड युवा उत्सव में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कलाकार को ही जिला स्तरीय युवा उत्सव में एवम् जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कलाकारों को ही संभाग स्तर पर भाग लेने की ही पात्रता होगी।

Share this
RO.NO. 13129/116

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button