RO.NO. 01
Health

तिल खाने से मजबूत हड्डियां, स्वस्थ दिमाग और फिट शरीर, बढ़ती उम्र में भी नहीं होगी थकान

Health Benefits : आज के समय में लोग खुद को फिट और हेल्दी बनाए रखने के लिए योग, जिम और महंगे सप्लीमेंट्स तक का सहारा लेते हैं, ताकि बढ़ती उम्र में शरीर साथ दे सके। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी सेहत का राज किसी महंगी चीज़ में नहीं, बल्कि एक पारंपरिक देसी मिठाई में छुपा है?

हम बात कर रहे हैं तिल के लड्डू की, जो न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होते हैं, बल्कि सेहत के लिहाज़ से भी किसी औषधि से कम नहीं।

रोजाना तिल के लड्डू का सेवन करने से दिल, हड्डियां, त्वचा, बाल, पेट और इम्यून सिस्टम सभी मजबूत रहते हैं। आइए जानते हैं तिल के लड्डू खाने से मिलने वाले जबरदस्त फायदे—

इम्यूनिटी को करता है मजबूत

तिल में मौजूद इम्यूनोमॉड्यूलेटरी गुण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। वहीं गुड़ में पाए जाने वाले आयरन, जिंक, मैग्नीशियम और फास्फोरस शरीर को अंदर से ताकत देते हैं, जिससे मौसमी बीमारियां पास भी नहीं फटकतीं।

हड्डियों और जोड़ों के लिए वरदान

सर्दियों में जोड़ों के दर्द और हड्डियों की कमजोरी आम समस्या बन जाती है। तिल और गुड़ से बने लड्डू कैल्शियम और मिनरल्स से भरपूर होते हैं, जो हड्डियों को मजबूती देते हैं। नियमित सेवन से ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा कम होता है और मांसपेशियों की सूजन में राहत मिलती है।

त्वचा में लाए प्राकृतिक निखार, बाल बनाए मजबूत

ठंडी और सूखी हवा त्वचा की नमी छीन लेती है, जिससे रूखापन और झुर्रियां दिखने लगती हैं। तिल में मौजूद विटामिन E और जिंक त्वचा को अंदर से पोषण देते हैं और कोलाजन बढ़ाने में मदद करते हैं। साथ ही तिल का सेवन या तिल के तेल से मालिश बालों के झड़ने और असमय सफेद होने की समस्या को भी कम करता है।

पेट की समस्याओं से दिलाए राहत

तिल के लड्डू पाचन तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। इनके सेवन से कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी दिक्कतें दूर रहती हैं। इतना ही नहीं, ये शरीर को दिनभर ऊर्जावान बनाए रखने में भी मदद करते हैं।

सर्दी-खांसी में फायदेमंद

ठंड के मौसम में सर्दी-खांसी होना आम बात है। तिल के लड्डू शरीर को गर्म रखने में मदद करते हैं और सूखी खांसी से राहत दिलाते हैं। इसके अलावा यह खून की कमी को दूर करने में भी सहायक हैं।

दिल को रखे दुरुस्त

हालांकि तिल में तेल की मात्रा अधिक होती है, लेकिन इसमें मौजूद हेल्दी फैट्स—मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड—दिल के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। ये खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करते हैं, जिससे हार्ट अटैक का खतरा कम होता है।

आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार

तिल में कॉपर, जिंक, आयरन, विटामिन B6, विटामिन E और सेलेनियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आंखों को स्वस्थ रखने और उनकी रोशनी बढ़ाने में सहायक होते हैं।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button