RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

यूरिया खाद की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, 1150 बोरी अवैध स्टॉक जब्त

बलरामपुर। जिले में यूरिया खाद की कालाबाजारी के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1150 बोरी अवैध यूरिया खाद जब्त की है। यह कार्रवाई अपर कलेक्टर चेतन बोरघरिया के नेतृत्व में की गई।

जानकारी के अनुसार, प्रशासनिक टीम ने आदर्श सेवा कृषि केंद्र, जरहाडीह में निरीक्षण के दौरान भारी मात्रा में अवैध रूप से भंडारित यूरिया खाद पाया। जब टीम ने भंडारण से जुड़े लाइसेंस और आवश्यक दस्तावेजों की मांग की, तो संबंधित संचालक कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

गोदाम सील, जांच जारी

दस्तावेज उपलब्ध न होने और अनियमितता सामने आने के बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गोदाम को सील कर दिया। जब्त की गई 1150 बोरी यूरिया खाद को सुरक्षित अभिरक्षा में लिया गया है।

कलेक्टर के निर्देश पर सख्त अभियान

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कलेक्टर के निर्देश पर खाद की कालाबाजारी और अवैध भंडारण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस तरह की अनियमितताओं पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

प्रशासन ने किसानों को आश्वस्त किया है कि खाद की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी तरह की कालाबाजारी को रोका जा सके।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button