RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

ग्रैपलिंग का महाकुंभ कल रायपुर में, राष्ट्रीय टीम के लिए दांव पर होगा खिलाड़ियों का दम

12 से अधिक जिलों के 250 से ज्यादा खिलाड़ी दिखाएंगे ताकत, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए होगा चयन

रायपुर, 2 अगस्त। छत्तीसगढ़ में ग्रैपलिंग रेसलिंग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में सोमवार, 3 अगस्त को राजधानी रायपुर राज्य की सबसे बड़ी ग्रैपलिंग प्रतियोगिता का गवाह बनेगी। कटोरा तालाब स्थित सिंध पंचायत (झूलेलाल) भवन में आयोजित होने वाली 6वीं राज्य स्तरीय ग्रैपलिंग रेसलिंग प्रतियोगिता में प्रदेश के 12 से अधिक जिलों के 250 से ज्यादा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रैपलिंग रेसलिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में सब जूनियर, कैडेट, जूनियर, सीनियर और वेटरन वर्गों के मुकाबले होंगे। खिलाड़ियों के लिए यह प्रतियोगिता सिर्फ पदक जीतने का मंच नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का सुनहरा अवसर भी होगी। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी राष्ट्रीय ग्रैपलिंग चैंपियनशिप, हरिद्वार (उत्तराखंड) के लिए किया जाएगा।

प्रदेश ग्रैपलिंग रेसलिंग संघ के महासचिव हेमंत कुमार ने बताया कि आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रतियोगिता में तकनीकी मानकों का विशेष ध्यान रखा जाएगा ताकि खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर का प्रतिस्पर्धी माहौल मिल सके।

आयोजन समिति के मार्गदर्शक विनय चंद्राकर, अध्यक्ष शैलेश दीक्षित, कार्यक्रम संयोजक अमर गिडवानी, तकनीकी प्रमुख अंतरा सारथी एवं शिल्पा दीक्षित ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों और युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना, उन्हें शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाना तथा छत्तीसगढ़ से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार करना है।

आयोजन समिति ने खेल प्रेमियों, अभिभावकों और मीडिया प्रतिनिधियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button