RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

CM Today Schedule: प्रोजेक्ट सहारा कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री साय, जानें आज का पूरा शेड्यूल

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार, 3 अगस्त 2026 को राजधानी रायपुर में आयोजित प्रोजेक्ट सहारा दिव्यांगजन उपकरण वितरण कार्यक्रम-2026 में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, बुढ़ापारा में आयोजित किया जाएगा, जहां मुख्यमंत्री दिव्यांगजनों को विभिन्न सहायक एवं आवश्यक उपकरण वितरित करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:50 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन से कार द्वारा रवाना होंगे और 10:55 बजे बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम पहुंचेंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में वे दिव्यांगजनों को उनकी जरूरतों के अनुरूप सहायक उपकरण प्रदान करेंगे। कार्यक्रम के समापन के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे स्टेडियम से रवाना होकर 12:05 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री निवास लौटने के बाद उनका शेष समय आरक्षित रहे
Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button