RO.NO. 13129/116
अन्य खबरेंछत्तीसगढ़बड़ी खबरराज्य

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : सीएम साय ने दी शुभकामनाएं, 70 लाख महिलाओं को मिलेगी महतारी वंदन की राशि

रायपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशभर की महिलाओं को शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर सरकार द्वारा 70 लाख महिलाओं के खातों में महतारी वंदन योजना की राशि जारी की जा रही है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा महिलाओं को आगे बढ़ाने का कार्य किया है, जिसका परिणाम है कि आज देश के सर्वोच्च पद पर भी एक महिला विराजमान हैं।

छत्तीसगढ़ में भी महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में बड़ी संख्या में महिला विधायक चुनकर आई हैं, जो यह दर्शाता है कि महिलाओं की भागीदारी शासन-प्रशासन में लगातार बढ़ रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जा रही है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें और परिवार के आर्थिक सहयोग में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

Share this
RO.NO. 13129/116

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button