छत्तीसगढ़

महिला मतदाताओं को वोट देना होगा आसान, बनाए गए पिंक बूथ, सुरक्षा को लेकर किए खास इंतजाम

CG Assembly Election 2023: विधान चुनाव में मतदान के प्रति जागरूक करने लिए एक ऐसा अलग बूथ बनाया गया जिसका नाम पिंक बूथ रखा गया है। इस बूथ में सिर्फ महिलाएं ही वोट डाल पाएंगी। इस बूथ की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि इसमें प्रेजाइडिंग ऑफिसर, पोलिंग ऑफिस और सभी मतदान कर्मी महिलाएं ही होंगी। यहां महिला पुलिस जवान ही तैनात रहेंगी। मोहला मानपुर विधानसभा में विकलांक, आदर्श युवा सहित पिंक बूथ खोला गया है। इलाकों में जहां पर मतदाताओं की संख्या ज्यादा है वहां पर पिंक बूथ बनाया गया है ।मतदान कर्मी का कहना है कि ज्यादातर महिलाएं भीड़- भाड़ के कारण मतदान करने से कतराती हैं। खासकर महिला युवा मतदाता भीड़-भाड़ को देखते हुए मतदान नहीं कर पाती हैं। पिंक बूथ पर वे कभी भी जाकर मतदान कर पाएंगी। महिलाओं को चुनाव संपन्न कराने की जिम्मेदारी दी गई है जिसे वे पूरी निष्ठा से कराएंगी।

Share this
RO.NO. 13129/116

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button