RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा..

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा की बहुप्रतीक्षित प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा बुधवार को कर दी गई। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने नई टीम में संगठन को मजबूती देने के लिए विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की हैं।

घोषित सूची के अनुसार, नई कार्यकारिणी में आठ उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। वहीं यशवंत जैन, अखिलेश सोनी और नवीन मार्कंडेय को संगठन का महामंत्री नियुक्त किया गया है।

युवा मोर्चा के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी राहुल योगराज टिकरिहा को दी गई है, जबकि महिला मोर्चा की कमान विभा अवस्थी को सौंपी गई है। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर होंगे।

मीडिया प्रबंधन की जिम्मेदारी हेमंत पाणिग्रही को सौंपी गई है, जिन्हें प्रदेश मीडिया संयोजक बनाया गया है। वहीं, पार्टी के कोषाध्यक्ष का पद राम गर्ग को मिला है।

प्रवक्ता मंडल में भी बदलाव किए गए हैं। देवलाल ठाकुर, नितिन ठोकने, अमित चिमनानी समेत कुल 12 प्रवक्ताओं की टीम का गठन किया गया है, जो पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जनता के बीच प्रभावी तरीके से रखने का काम करेगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि यह टीम संगठन के हर मोर्चे पर सक्रियता से काम करेगी और प्रदेश में पार्टी के जनाधार को और मजबूत बनाने में योगदान देगी।

 

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button