सुनील माहेश्वरी के जन्मदिन के अवसर पर भाटापारा में भव्य आयोजन

Share this

भाटापारा विधानसभा से 2018 में कांग्रेस के प्रत्याशी रहे सुनील महेश्वरी का आज जन्मदिन है। 49 वां जन्मदिन धूमधाम से मना रहे हैं। उनके जन्मदिन के अवसर पर पिछले 3 दिनों से लगातार कार्यक्रम किए जा रहे हैं।सुनील महेश्वरी के साथियों के द्वारा जिस तरह जन्मदिन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा हैं इसे शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा है। वैसे तो उनके जन्मदिन पर हमेशा कार्यक्रम आयोजित होते हैं लेकिन इस बार जिस तरह भाटापारा शहर के वार्ड एवं विधानसभा के गांव में 2 दिन पूर्व से उनकी अनुपस्थिति में भी जन्मदिन मनाया जा रहा है उसे राजनीतिक क्षेत्र में 2023 के लिए शक्ति प्रदर्शन के रूप में माना जा रहा है। सुनील महेश्वरी समर्थक यह साबित करने में सफल हुए की उनको चाहने वाले गांव गांव में प्रत्येक मतदान केंद्र में है। जो उनके चुनाव में पराजित होने के बाद क्षेत्र में लगातार सक्रियता का परिणाम है। जनता के उनके प्रति सहानुभूति भी नजर आती हैआपको बता दे माहेश्वरी के जन्मदिन कार्यक्रम की शुरुआत 3 मार्च से हो चुकी है, जो आज 5 मार्च को बृहद रूप में होगा। माहेश्वरी से जुड़े लोगों की माने तो 3 मार्च को भाटापारा के सभी 31 वार्डों में वार्ड के पार्षदों, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और वार्ड में सुनील माहेश्वरी को चाहने वाले लोगों ने विभिन्न स्थानों पर पूजा, अर्चना, आरती का आयोजन कर उनके दीर्घायु और मनोकामना पूर्ति की कामना की।

विभिन्न समाज के लोगों ने इस दौरान केक काटकर तो कहीं तिलक लगाकर उनका स्वागत करते हुए जन्मदिन मनाया। वहीं दूसरे दिन 4 मार्च को भाटापारा विधानसभा क्षेत्र के 151 गांव में सरपंच, कांग्रेस के कार्यकर्ता और उनके चाहने वालों ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। इनमें स्कूली बच्चों में कहीं चॉकलेट का वितरण तो कहीं पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। साथ ही केक काटकर सुनील माहेश्वरी के दीर्घायु होने और उनकी मनोकामना पूर्ण होने की कामना करते हुए यज्ञ कराए। 5 मार्च को भाटापारा जयस्तंभ चौक पर एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया है, इसमें बड़ी संख्या में भाटापारा विधानसभा क्षेत्र के शहरी और ग्रामीण कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं। मंचीय कार्यक्रम के साथ ही संगीत का आयोजन भी किया गया है। सिमगा थाना के पीछे स्थित मिनी स्टेडियम में छत्तीसगढ़ी फिल्मों के संगीतकार और गायक सुनील सोनी नाइट क सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन रात 9.30 बजे से होगा। यहां भी सुनील माहेश्वरी का जन्मदिन केक काटकर मनाया जाएगा। यह सभी आयोजन सुनील माहेश्वरी फैंस क्लब भाटापारा और सुनील महेश्वरी फैंस क्लब सिमगा के द्वारा में किया जा रहा है।