RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

सरकारी नौकरी का मौका! CG में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की भर्ती शुरू

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक एवं पात्र महिला अभ्यर्थी 22 जुलाई 2026 से निर्धारित ई-भर्ती पोर्टल https://aww.e-bharti.in/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

एकीकृत बाल विकास परियोजना (ICDS) सुकमा के अंतर्गत यह भर्ती जिले के विभिन्न ग्रामों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों के रिक्त पदों को भरने के लिए की जा रही है।

भर्ती के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पेन्टाचिमली (तुमलपाड), उरसांगल-2, गोंदपल्ली (मण्डीमरका-02 एवं 03) तथा कोण्डासांवली-01 केंद्रों में रिक्त हैं। वहीं आंगनबाड़ी सहायिका के पद ताडमेटला-02, पेन्टाचिमली (मिचीगुडा एवं टेकलगुडा) तथा तारलागुडा (कलाईगुडा केंद्र) में भरे जाएंगे।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन केवल ई-भर्ती आंगनबाड़ी पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। ऑफलाइन आवेदन मान्य नहीं होंगे।

भर्ती से संबंधित पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, चयन प्रक्रिया एवं अन्य विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला महिला एवं बाल विकास कार्यालय, सुकमा अथवा संबंधित बाल विकास परियोजना कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। साथ ही भर्ती संबंधी दिशा-निर्देश आधिकारिक पोर्टल पर भी उपलब्ध हैं।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button