RO.NO. 13129/116
राजनीति

ईडी के प्रेस नोट ने खोली छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार की पोल,CM पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार खो चुके है-भाजपा

भाटापारा-छत्तीसगढ़ में ईडी के छापेमार कार्रवाई के बाद राजनितिक सियासी तेज हो गई है। शुक्रवार को ED ने प्रेस नोट जारी कर अब तक कुल 06.5 करोड़ की संपत्ति बरामद होना बताया था। इसके बाद अब लगातार भाजपा सत्ता में बैठे कांग्रेस सरकार पर निशाना साध रही है। शनिवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए भाजपा ने भ्रष्टाचार में लिप्त पाए गए आईएएस अधिकारियों को निलंबित करने की मांग की है। इसके साथ ही भाजपा नेताओं ने सरकार पर भ्रष्ट अधिकारियों को राजनीतिक संरक्षण देने का आरोप लगाया है। इसी कड़ी में उपाध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़, विधायक शिवरतन शर्मा ने प्रेसवार्ता करते हुए कहा एक तरफ सरकारी योजनाओं को देने के लिए सरकार के पास पैसे नहीं है और दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ में सरकारी संरक्षण में भ्रष्टाचार ने अपनी सारी सीमाएं लांघ दी है यह छत्तीसगढ़ के इतिहास के लिए एक काला अध्याय हैं। विधायक शर्मा ने कहां बड़े दुर्भाग्य का विषय है कि कांग्रेस के शासन में भ्रष्टाचार के लिए पूरा रैकेट बनाया गया है जिसमें वरिष्ठ नौकरशाह, व्यापारी, राजनेता और बिचौलिए जुड़े है।*कोयला परिवहन में हुआ बड़ा झोल** शिवरतन शर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य में परिवहन किए गए प्रत्येक टन कोयले से 25 रुपये प्रति टन की अवैध वसूली कर रहे है प्रतिदिन 2 से 3 करोड रुपए जबरन वसूले जा रहे है इस प्रकार हजारों करोड़ रु वसूली कर गलत कृत्यों में इस्तेमाल किए जा रहे है। भ्रष्टाचार करने के लिए बाकायदा नियम बदले गए कोयले को खदानों से उपयोगकर्ताओं तक मैनुअल जारी करने के लिए ई-परमिट की पूर्व ऑनलाइन प्रक्रिया को संशोधित किया गया था। अनापत्ति प्रमाण पत्र इस संबंध में कोई एसओपी या प्रक्रिया परिचालित नहीं की गई थी। भ्रष्टाचार किस प्रकार से, किस प्रक्रिया के तहत किया जा रहा है इसकी भी विस्तार जानकारी ईडी ने अपने प्रेस नोट में दी है।* तलासी एवं जांच के दौरान एक प्रमुख व्यक्ति के पास 01.5 करोड़ रुपये नगद बरामद किया गया,उसने स्वीकार किया कि वह रोजाना 1-2 करोड़ जबरन वसूली करता था..।1. ईडी के प्रेस नोट में विस्तार से भ्रष्टाचार की प्रक्रिया, जब्त की गई बेहिसाब राशि, आभूषण, नकदी की जानकारी आने के बाद माननीय मुख्यमंत्री जी इस्तीफा कब देंगे?2. 2. भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही लड़ाई में बाधा बनने के लिए क्या मुख्यमंत्री जी क्या जनता से माफी मांगेंगे?3. 3. क्या कांग्रेस सरकार अब यह बताएगी कि अधिकारियों, राजनेताओं व्यापारियों का यह भ्रष्टाचार रैकेट 10 जनपथ दिल्ली में कितने रुपए पहुंचा रहा है?4. 4. अधिकारियों के घर से नकदी आभूषण और अनेक बेहिसाब चीजें मिलने के बाद भी अब तक उन पर निलंबन की कार्रवाई क्यों नहीं हुई है?5. 5. जो लोग सरकारी पदों पर या सरकार द्वारा मनोनीत है और जिन पर जांच हुई है उन्हे तत्काल प्रभाव से हटाया क्यों नही गया?

कुछ और बड़ी खबरे

भाटापारा के सिमगा में पकड़ाया लाखों रुपए का सट्टा….20 लाख के सट्टा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार सिमगा पुलिस की कार्यवाही

भाटापारा मिलावट पर अब तक कि बड़ी कार्रवाई, भाटापारा के दाल मिल के मालिक पर दाल में चमक बढ़ानें प्रतिबंधित स्टोन पाउडर की उपयोग करने पर 8 लाख रूपये का जुर्माना

Share this
RO.NO. 13129/116

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button