सीएम विष्णुदेव साय का आज बस्तर दौरा, डायल-112 वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी

रायपुर/बस्तर, 18 मई 2026 :मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सोमवार को रायपुर और बस्तर जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 9:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से रवाना हुए।
सुबह 10:35 बजे मुख्यमंत्री रायपुर स्थित पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के परेड ग्राउंड पहुंचे, जहां उन्होंने “डायल-112 के नए वाहनों का फ्लैग ऑफ” किया और नई आपातकालीन सेवा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इसके बाद वे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से स्टेट प्लेन द्वारा जगदलपुर रवाना हुए।
दोपहर 12:10 बजे मुख्यमंत्री नेतानार हेलीपेड पहुंचे और वहां आयोजित “जन सुविधा केंद्र के शुभारंभ” कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद वे जगदलपुर लौटे और अमर वाटिका, होटल ग्रैंड एम्बिशन तथा बादल अकादमी में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए।
शाम 7 बजे मुख्यमंत्री जगदलपुर स्थित बादल अकादमी में आयोजित “बस्तर के संग” लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद वे होटल ग्रैंड एम्बिशन, जगदलपुर में रात्रि विश्राम करेंगे।



