छत्तीसगढ़
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया आत्मीय स्वागत

रायपुर : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाहआज रायपुर पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
स्वामी विवेकानंद विमानतल पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच शिष्टाचार मुलाकात भी हुई।
गृहमंत्री के आगमन को लेकर एयरपोर्ट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।
यह दौरा राज्य में आगामी कार्यक्रमों और प्रशासनिक बैठकों की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।



