छत्तीसगढ़
CM Vishnu Deo Sai Today: शिक्षा से गौ सेवा तक, आज कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार, 20 जुलाई 2026 को रायपुर और दुर्ग जिले में आयोजित विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनके दिन की शुरुआत मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर में बैठक से होगी। इसके बाद वे दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, जामगांव (एम) में आयोजित राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव-2026 में भाग लेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक मुख्यमंत्री निवास में बैठक करेंगे। इसके बाद वे रायपुर से रवाना होकर दोपहर 12:30 बजे जामगांव (एम) पहुंचेंगे, जहां दोपहर 12:30 बजे से 2:00 बजे तक आयोजित राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे और विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे।
शाला प्रवेशोत्सव के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2:00 बजे जामगांव से रायपुर के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर 2:45 बजे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, जोरा स्थित कृषक सभागार पहुंचेंगे, जहां दोपहर 2:45 बजे से 3:45 बजे तक आयोजित गौ सेवा संगम कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री शाम 3:45 बजे मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे और शाम 4:00 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर पहुंचकर आरक्षित रहेंगे।



