RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

रायपुर में आज व्यस्त रहेंगे CM साय: पंचायत CEO की समीक्षा से लेकर मंत्रालय की अहम बैठकों तक पूरा कार्यक्रम

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार, 27 जुलाई 2026 को नवा रायपुर अटल नगर में जिला पंचायतों के सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (CEO) के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में पंचायतों में संचालित विकास कार्यों, विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की जाएगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 9:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर से रवाना होकर 10:00 बजे SIRD कैम्पस, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे। यहां सुबह 10 बजे से 11 बजे तक जिला पंचायतों के सभी CEO के साथ हाईलेवल समीक्षा बैठक होगी।

बैठक के बाद मुख्यमंत्री 11:00 बजे SIRD कैम्पस से रवाना होकर 11:10 बजे मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे।

मंत्रालय में मुख्यमंत्री दोपहर 2:00 बजे तक विभिन्न आरक्षित कार्यक्रमों और प्रशासनिक बैठकों में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वे मंत्रालय से रवाना होकर दोपहर 2:25 बजे मुख्यमंत्री निवास, रायपुर पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।

मुख्यमंत्री की इस समीक्षा बैठक को पंचायत स्तर पर विकास कार्यों की प्रगति और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button