बड़ी खबर
सेमरिया (ब) में युवक की निर्मम हत्या, गले पर धारदार हथियार से वार कर उतारा मौत के घाट


भाटापारा: बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। ताजा मामला भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरिया (ब) का है, जहां 24 वर्षीय विक्रम मानिकपुरी की अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से गले पर हमला कर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक के गले पर धारदार हथियार से गंभीर वार किए गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।
घटना की सूचना मिलते ही भाटापारा ग्रामीण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं और अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जिले में हाल के दिनों में हत्या, लूट और अन्य गंभीर अपराधों की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हुई है, जिससे आमजन में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। वहीं, लगातार बढ़ते अपराधों को लेकर पुलिस व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।
फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने और आरोपियों की पहचान के लिए विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।